पावरफुल वैक्यूम क्लीनर का सामना करता दिखा बुजुर्ग, मुंह खोलते ही बाहर आ गया दांतों का सेट (Watch Viral Video)

Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिन बन जाता है. बुजुर्गों से जुड़े कई मजेदार वीडियो भी लोगों का दिल जीत लेते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पावरफुल वैक्यूम क्लीनर (Vacuum Cleaner) का सामना करता है, लेकिन तभी वैक्यूम क्लीनर के प्रेशर से उसका नकली दांत बाहर आ जाता है. इस वीडियो को @Enezator नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर यकीनन आपकी हंसी नहीं रुकेगी.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स कुर्सी पर बैठा हुआ है, जिसके मुंह के सामने एक वैक्यूम क्लीनर लाया जाता है. इस दौरान बुजुर्ग के चेहरे की स्किन वैक्यूम क्लीनर की तरफ खिंचने लगती है और जैसे ही शख्स अपना मुंह खोलता है, उसका नकली दांत बाहर आ जाता है. इस नजारे को देखकर यकीनन आपकी हंसी नहीं रुकेगी.
hahahaah pic.twitter.com/CShXS7BQdz
— Enezator (@Enezator) August 22, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




