जरा हटके

शादी में ख़त्म हो गई मटर पनीर, बारातियों और घरातियों के बिच जमकर मारपीट, पनीर बना कलेश का कारण


शादी से जुड़ी एक और घटना हाल ही में ऑनलाइन सामने आई और इसने नेटिज़न्स को अवाक कर दिया. सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह का वीडियो शेयर किया गया, जिसमें कुछ मेहमान एक-दूसरे के साथ घूंसों और कुर्सियों का इस्तेमाल करते हुए लड़ते नजर आए. जिस बात ने इस घटना को और अधिक वायरल कर दिया, वह यह थी कि दूल्हा और दुल्हन के पक्ष में लड़ाई का कारण ‘मटर पनीर’ में ‘पनीर’ की कमी थी. यह पूरा मामला इंटरनेट पर अनगिनत बार प्रसारित हुआ और लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की.

Read Also –

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक दूसरे पर हाथ और मुक्के से हमला कर रहे हैं। कुछ लोग तो कुर्सियां भी चलाकर दूसरों के मार रहे हैं। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में बताया है कि, ‘शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष में लड़ाई हो गई क्योंकि मटर पनीर की सब्जी में पनीर का टुकड़ा नहीं था।’ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लोगों ने क्या कहा?

बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 44 हजार से लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पनीर का चक्कर बाबु भैया। दूसरे यूजर ने लिखा- विश्व युद्ध 3 पनीर के लिए लड़ा जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- 100 रुपये के पनीर के चक्कर में लाखों की शादी खराब कर रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा- कुर्सी तोड़कर पनीर के पैसे वसूल कर रहे हैं।



Related Articles

Back to top button