जरा हटके
एक शख्स हवा में उड़ता हुवा आया और जा गिरा महिला पर, एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने वीडियो ट्वीट कर पूछा यह
सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल बेंगलुरू में एक महिला सड़क पर जा रही थी कि तभी अचानक एक शख्स हवा में उड़ता हुआ आया और रस्ते पर चल रही महिला के ऊपर जा टकराया।
वीडियो में दिख रहा है कि वह युवक महिला से इतनी जोरदार टकराया कि महिला औंधे मुँह जमीन पर गिर गई। इस वीडियो को आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने यह कहते हुवे वीडियो को शेयर किया कि कई बार देखने के बाद भी समझ नहीं आ रहा ये आदमी गिरा कैसे।
वीडियो में पहली बार जब लोगों ने वीडियो देखा तो समझ ही नहीं आया कि क्या रहा है। स्वयं महिला हैरान थी कि आसमान से उसके ऊपर क्या आ टपका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसा इतना खतरनाक था कि महिला को 52 टांके आए हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का शॉकिंग सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।



