बीजापुर – पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पिछले कई दिनों से इनकी तालाश सुरक्षाबल के जवानों को थी। इन दोनों पर पुलिस जवानों की हत्या करने का आरोप है। बीजापुर थाना पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर दिया। इन नक्सलियों से पुलिस को अहम जानकारी मिलने की उम्मीद भी है।

ये आरोपी इन घटनाओ में थे शामिल
सर्चिंग के दौरान चिलनार का रहने वाला नक्सली पुलिस के हाथ लगा। 16 सितंबर साल 2011 को पामलवाया में प्लाटून कमांडर की हत्या कर इसने एके-47 रायफल लूट ली थी। बीजापुर थाने में इसके खिलाफ लंबे समय से वारंट जारी था। टिण्डोडी गांव से दूसरे को पकड़ा गया। 1 जुलाई के दिन पुलिस आरक्षक की हत्या करने में यह शामिल था।



