जरा हटके

महिला के पेट के अंदर था 1241 पत्थर, डॉक्टर हैरान, ऐसे बचाई जान


चेन्नई में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट का ऑपरेशन कर अंदर से 1241 पत्थर निकाले हैं. जब डॉक्टर इसे बाहर निकाल रहे थे, तब वे लोग भी इतने पत्थर देखकर हैरान हो गए. हालांकि ऑपरेशन के बाद अब महिला ठीक है. पश्चिम बंगाल में रहने वाली 55 साल की एक महिला को पेटदर्द, भूख न लगने, अपच, पेट में गैस जैसी शिकायतें थीं. इसके बाद उसे चेन्नई के डॉ. मोहन्स डायबिटीज़ स्पेशलिटीज़ सेंटर में भर्ती करवाया गया.

जब यहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया. रिपोर्ट्स देखकर डॉक्टर्स भी चौंक गए. महिला की पित्त की थैली में 1241 छोटे-छोटे पत्थर थे. मेडिकल सुपरिटेंडेंट और लैप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ. आर बालमुरुगन ने महिला की सर्जरी की. सही समय पर बीमारी का पता चलने और सही इलाज होने की वजह से महिला की जान बच गई.



Related Articles

Back to top button