जरा हटके

खतरनाक किंग कोबरा और विशाल अजगर की जब हुई आमने सामने की लड़ाई, वीडियो हो रहा वायरल

खतरनाक किंग कोबरा और अजगर की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दोनों के बीच लड़ाई में ऐसा कुछ होता है जो शायद पहले कभी नहीं देखा होगा. वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि किंग कोबरा पानी तैरकर आगे जा रहा था तभी दूसरी तरफ से कई फीट लंबा अजगर वहां पहुंच गया और हमला कर दिया।

कोबरा किसी तरह बच गया और वहां से निकलने की कोशिश करने लगा. देख सकते हैं कि अजगर भी उसके पीछे पड़ गया और मुंह से दबोच लिया. वो उसे जिंदा निगलने के लिए शरीर में जकड़ने लगता है मगर कोबरा भी उससे भी ज्यादा चालाक निकला. वो खुद पर हमला होते ही अगजर के शरीर पर लिपट गया और मुंह अंदर ही छिपा लिया. इसके बाद जो कुछ स्क्रीन पर नजर आता है बड़ा हैरान करने वाला है.

दरअसल कोबरा ने अपना मुंह सुरक्षित करने के बाद अजगर पर हमला कर दिया. वहीं अजगर भी लगातार उसपर हमला करता है और बीच से निगलने की कोशिश करता है, मगर कामयाब नहीं हो पाता है. वो कोबरा को निगलने के लिए उसका मुंह को निशाना बनाता है मगर काफी लंबी लड़ाई के बाद कामयाबी नहीं मिलती है. आप देख सकते हैं खूब लड़ाई होने के बाद दोनों आखिर में हार मान जाते हैं।

किंग कोबरा और अजगर की लड़ाई का ये वीडियो यूट्यूब पर nurhidayat hdy नाम के चैनल पर भी अपलोड किया गया है. वीडियो अभी तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट किया है।

https://youtu.be/n2VW1ATJolw

Related Articles

Back to top button