क्या आपको भी यही लगता हैं कि जले हुए बर्तनो को साफ करना मुश्किल है? तो आजमाएं ये 4 तरीके चमक जाएंगे बर्तन…

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके घर में कभी बर्तन न जले हो, ऐसा कई बार हो जाता है कि भोजन पकाते हुए तेज ऑच से बर्तन जल जाते है। जले हुए बर्तनों को साफ करना इतना आसान नहीं होता। इन्हें काफी जोर लगाकर मेहनत से साफ करना पड़ता है और इसके बाद भी ये एक बार में पूरी तरह से साफ नहीं हो पाते। आइए, हम आपको ऐसे 4 आसान से घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें अजमाने से, कम समय में ही जले हुए बर्तन दौबारा पहले जैसे साफ हो जाएंगे –
1. बेकिंग सोडा : जो बर्तन जल गया है उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गरम पानी डालें। अब स्टील के स्क्रबर से बर्तन को रगड़कर साफ कर दें। इस तरीके से जला हुआ बर्तन बिल्कुल साफ हो जाएगा।
2 नींबू का रस : यदि आप 1 कच्चा नींबू लेकर उसे जले हुए बर्तन पर रगड़ेंगे फिर बर्तन में गर्म पानी डालकर, ब्रश से घिस देंगे तो भी जला हुआ बर्तन बिल्कुल साफ हो जाएगा।
3 नमक : जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर 4 मिनट उबालें। इसके बाद बर्तन को ब्रश से घिसकर धो दे।
4. टमाटर का रस : जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। अब इसे रगड़कर साफ कर लें। ऐसा करने से भी जले हुए बर्तन आसानी से साफ हो जाते है।




