
राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंनडोंगरी नाले के पास आज सुबह सनसनी फैल गयी जब ऑटो में युवक की लाश पाई गई है। लाश को ऐसी स्थिति में देख परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मृत युवक की पहचान धनंजय शुक्ला ऑटो चालक निवासी हीरापुर के रूप में हुई है।
READ ALSO – 10वीं और 12वीं 2021 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा जल्द, जानें ताजा अपडेट
घटना की सूचना मिलते ही रिंगरोड नंबर 2 पर ऑटो यूनियन के सदस्यों ने जाम कर दिया है। उरला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँच ऑटो चालकों को समझाइश दी रही है। पुलिस ने कहा कि शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा कि युवक की मौत का कारण आखिर क्या था।



