उत्तर प्रदेश

यूवक ने कैंची मारकर कर दी अपने माता पिता की हत्या, मामूली बात पर हुई थी लड़ाई


अलीगढ़ में देर रात बेटे ने माता-पिता पर कैंची से हमला कर दिया. क्वार्सी थाना क्षेत्र के जाकिर नगर गली नंबर 7 में एक दिल दहला देने वाली वारदात उस वक्त सामने आई है। जब एक कलयुगी बेटे ने देर रात मामूली अनबन के चलते अपने माता-पिता के जिस्म पर कैंची से हमला बोलते हुए कैची से गोदकर दोनों की निर्मम हत्या कर दी। कलयुगी बेटे के द्वारा मामूली अनबन के चलते माता-पिता की कैची से गोदकर की गई हत्या का 38 सेकंड का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक कलयुगी बेटा अपने माता-पिता पर कैची से तब तक हमला बोलता रहा जब तक कि उनकी आखिरी सांसे रुक नहीं गई।

हमला बोलते हुए हत्यारा बेटा अपने मां-बाप के पेट पर हाथ रख कर ये भी देखता रहा कि उनकी सांसे चल रही है या फिर बंद हो गई। कमरे के अंदर कैची से गोदकर बेटे द्वारा की जा रही हत्या को इलाके के लोगों द्वारा अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बेटे द्वारा मां बाप की हत्या किए जाने की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी। सूचना पर एसएसपी समेत फॉरेंसिक टीम के साथ इलाका पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तो वही हत्यारे बेटे को घटना स्थल से गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर बताया गया कि जाकिर नगर गली नंबर 7 में एक लड़के द्वारा 2 लोगों की हत्या कर दी गई है. मृतकों के नाम 60 वर्षीय इसाक और 57 वर्षीय शहजादी बेगम है.आरोपी ने माता पिता को मार कर खुद को कमरे में बंद कर लिया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र गुलाम उद्दीन को हिरासत में ले लिया. यह मूलत रामपुर के स्वार इलाके के रहने वाले हैं.

आरोपी गुलामउद्दीन बीकॉम का छात्र है. बताया जा रहा है कि गुलामउद्दीन का कुछ दिनों से अपने माता पिता से अनबन चल रही थी. जिसके चलते उसने देर रात घटना को अंजाम दिया. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गुलामउद्दीन को हिरासत में ले लिया है. घटना को लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि जाकिर नंबर गली नंबर 7 में एक युवक ने अपने माता-पिता को कैची मारकर हत्या कर दी गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया है. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने पड़ोसियों से पूछा तो पता चला कि गुलामउद्दीन का अपने मां-बाप से कई दिनों से अनबन चल रही थी . जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है. एसएसपी कला निधि नैथानी ने बताया कि वैधानिक कार्यवाही प्रचलित करते हुए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया. जो साक्ष्य एकत्रित कर रही है. एसएसपी के अनुसार मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही प्रचलित करने के आदेश दे दिए गए हैं.

घटना को लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि जाकिर नंबर गली नंबर 7 में एक युवक ने अपने माता-पिता को कैची मारकर हत्या कर दी गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे बेटे को हिरासत में ले लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद पड़ोसियों से पूछा तो पता चला कि गुलामउद्दीन का अपने मां-बाप से कई दिनों से अनबन चल रही थी। जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित करते हुए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया।तो वही फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर रही है। मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही प्रचलित करने के आदेश दे दिए गए हैं।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button