कुख्यात आरोपी विकास दुबे के बारे में सीएम शिवराज ने की यूपी के सीएम से यह चर्चा
मुख्य गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की। उन्होंने यहां पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि तमाम प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद आरोपी विकास दुबे और उनके दो अन्य साथियों को एमपी पुलिस यूपी पुलिस को सौंपेगी। उज्जैन में आज विकास दुबे को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि सरेंडर करने के पहले विकास दुबे महाकाल मंदिर में दर्शन करते दिखे थे और वह नकाब लगाया हुआ था।
गौरतलब है कि विकास दुबे की तलाश पूरे देश की पुलिस को बड़ी बेसब्री से थी। विकास दुबे उस एनकाउंटर का मुख्य आरोपी है, जिसमें यूपी के 8 पुलिसकर्मी मारे गए थे। यूपी में हुई इस घटना के बाद से विकास दुबे फरार था। तभी से उसकी तलाश जारी थी। विकास दुबे के एमपी कनेक्शन को लेकर जांच जारी थी। मध्यप्रदेश पुलिस इसे लेकर हाईअलर्ट पर थी। ग्वालियर-चंबल के 15 बदमाशों के विकास दुबे से कनेक्शन का सुराग भी पुलिस के हाथों से लग चुके थे, जिसके बाद एसटीएफ ने अपनी पतासाजी तेज कर दी थी।
खबर है कि विकास के 2 अन्य साथी बिट्टू और सुरेश को भी उज्जैन पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया है। आज विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद कई सवालों के जवाब मिल सकेंगे। लॉकडाउन की अवधि में यूपी से उज्जैन तक चोरी-छिपे पहुंचना आसान नहीं था। लेकिन वह पुलिस को चकमा देते हुए पहुंच गया। उसके रिश्तेदारों ने पहले ही पुलिस को मना कर दिया था, कि उन्होंने विकास दुबे को पनाह दिया है।