छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – दो नाबालिक भाइयों की हो रही थी शादी, प्रशासन की सक्रियता से रुकवाया विवाह

जिला कबीरधाम में आए दिन नाबालिक के विवाह का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसको लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सूचना पर तत्काल कार्यवाही भी किया जा रहा है ऐसा ही मामला कबीरधाम जिले से 2 किलोमीटर दूर ग्राम घुघरी में देखने को मिला जहां दो नाबालिक भाइयों की शादी कराई जा रही थी .

जिला बाल अधिकारी सत्यनारायण राठौर की अगुवाई में यह शादी रुकवाया गया है उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिला कि ग्राम घुघरी में नाबालिक भाइयों की शादी हो रही है जिनका उम्र 21 वर्ष से कम है जिसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम रवाना किया गया परिजनों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उम्र विवाह योग्य न हो जाए शादी नहीं किया जा सकता जिसको लेकर परिजन ने हामी भरते हुए फिलहाल शादी रोक दिया है।

Related Articles

Back to top button