ढाबे के पीछे जगंल में मिला युवती का जला हुआ शव, अभी नहीं हुई शिनाख्त, रेप के बाद हत्या कर जलाए जाने की आशंका
रायबरेली के हरचंदपुर में सनसनीखेज वारदात-
लखनऊ जिले के हरचंदपुर में एक युवती की जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती के साथ रेप के बाद जलाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
बता दें कि लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर गंगागंज के समीप करीब 25 वर्षीय युवती की आग जली लाश बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
मिली जानकारी के मुताबिक हरचंदपुर क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर गंगागंज कस्बे के निकट गोपाल ढाबे के बगल के जंगल में एक 25 वर्षीय अज्ञात युवती की अधजली अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संदेह जताया जा रहा है कि युवती की किसी अन्य जगह पर हत्या कर जलाया गया जहां से शव को लाकर यहां फेंका गया है।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव काफी अधिक जला होने से शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है, युवती का चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है। मौके पर फोरेंसिंक टीम ने भी पहुँचकर जांच के नमूने लिए।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वप्निल ममगई व एडिशनल एसपी गोपीनाथ सोनी ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवती की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।



