गांव वालों ने शिवलिंग समझ LED बल्ब पर चढ़ाया दूध और जल, जब हकीकत पता चली तो..

उत्तर प्रदेश के बदायूं से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हंस पड़ेंगे। यहां के कुंवरगांव इलाके के लोगो ने अंधविश्वास के चलते एलईडी बल्ब को शिवलिंग समझकर सुबह से लेकर दोपहर तक उसकी पूजा करते रहे। लोगो की आंखे तब खुली जब उसे पूरा खोदा तो पता चला वो शिवलिंग नहीं एलईडी बल्ब है तब सभी का हस्ते हुए लोटने लगे।
READ ALSO – हाईवे पर भीषण हादसा, 10 की मौत, हाईवे में मची सनसनी
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार को संज्ञान में आई है जबकि मामला 27 जनवरी का है। कुंवरगांव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी पशुशाला में सुबह के समय सफाई कर रहा था, इस दौरान वहां पर अचानक एक सफेद चीज दिखाई पड़ी। जैसे ही उसने थोड़ी मिट्टी हटाई, तो वह उसे सफेद रंग की गोल सी चमकने वाली चीज दिखी थी। बिना पूरी मिट्टी हटाए उसने सूचना पुरे गांव में फैला दी। कुछ लोग इसे शुरू से अंधविश्वास मान रहे थे, तो कुछ ग्रामीण कहने लगे कि यह भगवान शिव का शिवलिंग है।
READ ALSO – घर में मिला शव, जज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या गाजियाबाद का मामला
इसकी खबर लगते ही गांव के कई लोग वहां आकर पूजा शुरू कर दिए, सभी लोग अपने घर से चढ़ावे का सामान दूध, जल, बिल्व पत्तर, रुपये और प्रसाद आदि लाकर चढ़ाने लगे। दोपहर में उसे शिवलिंग समझ कर उसकी खूब पूजा हुई और तमाम लोगों ने दूध चढ़ाया। इस दौरान करीब पंद्रह सौ रुपये चढ़ावे आ गए।
READ ALSO – उत्तरप्रदेश – सो रहे पति पत्नी पर किया तेजाब से खौफनाक हमला
इसका शिवलिंग का खुलासा तो तब हुआ जब वहां पर दोपहर के बाद कुछ शरारती लोगों ने मिट्टी हटाकर उस चीज को पूरा निकाला तब पता चला की वह शिवलिंग नहीं एलईडी बल्ब था। इसके बाद उनका भ्रम दूर हुआ। जब खुलासा हुआ तो लोग खूब हंसने लगे और इसके बाद चढ़ावे में आए रुपये गांव के शनि मंदिर में दान करा दिए। हकीकत जानने के बाद हर कोई वहां से मुस्कराते हुए जाता नजर आया।




