घर में मिला शव, जज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या गाजियाबाद का मामला
गाजियाबाद शहर में सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या है। बता दे की शहर के सिहानी थाना गेट में उनके घर पर योगेश कुमार का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। आप को बता दे की इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आप को बता दे की घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
READ ALSO – शर्मनाक – दलित युवती से बलात्कार के बाद मारकर लटका दिया पेड़ पर, दरिंदो की दरिंदगी से घबराया समाज
जानकारी के अनुसार जज योगेश कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के कोर्ट संख्या-9 में तैनात थे। मूल रूप से योगेश कुमार मेरठ के रहने वाले थे।यह सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में स्थित सरकारी आवास में रहते थे। 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में योगेश कुमार की नियुक्ति हुई थी। गाजियाबाद में उनकी पहली पोस्टिंग थी।
READ ALSO –बहन की शादी से ठीक पहले प्रेमी ने भेज दी अश्लील फोटो भाई के मोबाइल पर, भाई ने फिर उतार दिया बहन को गोली मार मौत के घाट, आज आने वाली थी बारात
पुलिस ने कहा है कि जज योगेश कुमार की फांसी पर लटकने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सेकेंड अवनीश कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है।




