उत्तर प्रदेश

दो शादीशुदा सगी बहनें अपने पतियों को छोड़कर प्रेमियों के साथ हुई फरार, पति घूम रहे हैरान परेशान


उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दो शादीशुदा सगी बहनें अपने पतियों को छोड़कर अपने प्रेमियों के साथ भाग गईं। परेशान दोनों पतियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

बता दें कि मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। आगरा के रहने वाले दो व्यक्तियों की ससुराल बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में है।

दोनों पतियों ने पुलिस को बताया कि वो बीते 30 जनवरी को परीक्षा दिलाने आगरा से बांदा आए थे। यहां अपने एक रिश्तेदार के यहां रुके थे। 31 जनवरी की रात उनकी पत्नियों को गांव के दो लोग बहला फुसला कर कही ले गए हैं। तलाश करने पर भी नहीं मिली है। दोनों अपने साथ अपना-अपना फोन भी लिए हैं।

दोनों पतियों ने पुलिस से फोन ट्रेस कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली नगर थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि एक शिकायत मिली थी, जिसमें दो शादीशुदा महिलायें लापता हो गयी हैं, उनके पति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।

महिलायें जसपुरा क्षेत्र की रहने वाली हैं और उनकी शादी आगरा जिले में हुई थी। यहां पेपर देने आए हुई थी, थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।





Related Articles

Back to top button