Breaking News

गरियाबंद – तत्कालीन सीएमएचओ और सीएस को शो कॉस नोटिस, डॉ महावीर अग्रवाल ने की थी शिक़ायत


गरियाबंद – जिले में Cgtop36 की ख़बर पर संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने तत्कालीन सीएमएचओ और सीएस को शो कॉस नोटिस जारी किया है। दरअसल डॉक्टर का इस्तीफ़ा देने का मामला गरियाबंद जिले में सामने आया था। डॉ. महावीर प्रसाद अग्रवाल ने अपने चरित्रहनन का आरोप लगाया था और उन्होंने सरकारी सेवा से इस्तीफ़ा भी दे दिया था।

मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सहित सभी संबंधित उच्चाधिकारियों के साथ ही जिला कलेक्टर को दिए गए इस्तीफे में डॉ महावीर ने सिविल सर्जन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप में कहा है कि सिविल सर्जन द्वारा उनका 9 महीने पहले का वीडियो वायरल कर चरित्रहनन किया है। उनका कहना है कि वीडियो भी दुर्भावना वाश ही बनाया गया था जिसके उनकी छवि को धूमिल किया जा सके।

बताते चलें कि डॉक्टर महावीर अग्रवाल के इस्तीफे के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की सुध लेने वाला बचा नही, डॉक्टर महावीर के कार्यकाल में सुपेबेड़ा के किडनी पीड़ित ग्रामीणों का समुचित देखभाल हुवा करता था पर अफसोस अब वहां भी स्थिती बदतर हो चुकी है इसके साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों जैसे बीपी, शुगर, लकवा और अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी वे बराबर ध्यान रखते थे।

उन्होंने 49 बिंदुओं पर इस्तीफ़ा देते हुवे कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नवरत्ने और सिविल सर्जन टंडन पर आरोप लगते हुवे कहा कि जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर शराब का सेवन करते हैं और पार्टी करते हैं। एक पार्टी के दरम्यान मुझे शराब पिलाया गया और नशे की अधिकता में षडयंत्रपूर्वक मेरा वीडियो बनाकर 9 महीने बाद सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करवाया।

यह था पुरा मामला –

गरियाबंद- जिले में सरकारी डॉक्टर ने दिया था इस्तीफा, CMHO और सिविल सर्जन पर गंभीर आरोप, 49 बिंदुओं की शिकायत पर अब तक कोई जांच नहीं





Related Articles

Back to top button