उत्तर प्रदेश

चलती ट्रेन में एसी कोच में महिला के साथ टीटीई ने किया बलात्कार, मामला दर्ज


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) के पास संभल के चंदौसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहां चलती ट्रेन में एक महिला के साथ टीटीई ने बलात्कार किया है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है। टीटीई की पहचान राजू सिंह के रूप में हुई है।

चंदौसी, संभल के SHO केबी सिंह के मुताबिक एक महिला ने तहरीर दी कि 16 जनवरी को वह चंदौसी से सूबेदार गंज प्रयागराज के पास जा रही थी। स्टेशन पर एक टीटीई राजू सिंह जो उसका परिचित है उसने उसे AC 1 कोच में भेज दिया।

महिला के मुताबिक रात 10 बजे के करीब टीटीई राजू सिंह ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, उसके साथ एक और व्यक्ति था। एसएचओ केबी सिंह ने बताया कि टीटीई राजू सिंह को पकड़ लिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी की पहचान की जा रही है।





Related Articles

Back to top button