मनोरंजन

उर्फी जावेद ने गार्बेज बैग से बनाई अपने लिए ड्रेस, हद कर दी आपने


उर्फी कब क्या पहन कर कैमरे के सामने आ जाएं किसी को यकीन नहीं है। वो अपने ड्रेसिंग सेंस से हर बार लोगों को हैरान करती दिखती हैं। लगातार अपने बवाली फैशन से फैंस को हैरान करने वाली उर्फी ने एक बार फिर से अपना जलवा दिखाया है। इस बार उनका लुक देखकर आप यकीनन अपना सिर पकड़ लेगें।

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनकी ड्रेस देखकर आप अपना सिर पकड़ने पर मजबूर हो जाएंगे। उर्फी के नए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बार उन्होंने कपड़ों की जगह जिस चीज का इस्तेमाल किया है उसे लोग कूड़ा स्टोर करने के लिए यूज करते हैं। उर्फी ने गार्बेज बैग से अपने लिए ड्रेस बनाई हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी पहले वीडियो में गार्बेज बैग को लेकर सोचती नजर आ रही हैं फिर अचानक से उससे बनी हुई स्कर्ट और टॉप पहने दिख ती हैं। उन्हें इस ब्लक गार्बेज बैग से अपने लिए दो तरह की ड्रेस बनाई है।

#urfijaved #youtubealgorithm

Subscribe us at: https://www.youtube.com/user/bollywoodscanner





Related Articles

Back to top button