राजनांदगांव – पूर्व सांसद मधुसुदन यादव ने किया ग्रेवाल स्मृति जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

राजनांदगांव शहर मे ग्रेवाल स्मृति जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद मधुसुदन यादव ने किया इस मौके पर ओलपियन हाकी खिलाडी रेणुका यादव विशेष रुप से उपस्थित थी।
read also..छत्तीसगढ़ – नक्सलियों के IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद
एमसी इलेवन स्पोर्टस क्लब राजनांदगांव द्वारा बीएनसी मील चाल हॉकी मैदान में ग्रेवाल स्मृति जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव के मुख्य अतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता पुरूषोत्तम आजमानी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलंपियन रेणुका यादव शामिल हुई इस मौके पर अतिथियो ने सरदार स्व. आदर्श पाल सिंह ग्रेवाल, जसविंदर सिंह ग्रेवाल, स्व. बबन राव सुरूसे एवं स्व. प्रभाकर वर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया ततपश्चात अतिथियों ने फीता काटकरप्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मधूसुदन यादव ने कहा कि इस प्रकार के हॉकी टूर्नामेंट होने से खिलाडिय़ों को ज्यादा अभ्यास करने, मैच खेलने एवं मैच में हुई गलतियों को आगे के मैच में सुधार कर और बेहतर प्रदर्शन की सोच आती है। उन्होंने कहा कि हॉकी को बढ़ावा देने इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। अध्यक्षता कर रहे पूरुषोत्तम आजमानी ने ग्रेवाल स्मृतियों को संजोये एमसी इलेवन के अभिनव प्रयास की सराहना की। इस प्रकार के टूर्नामेंट होने से ही अच्छे खिलाड़ी तैयार होंगे।
विओ –विशिष्ट अतिथि रेणुका यादव ने सीनियर के साथ जूनियर वर्ग के भी हॉकी टूर्नामेंट होते रहने की बात कही।उद्घाटन मैच मोतीपुर विरुध्द मूनलाईट के मध्य खेला गया। मूनलाईट ने मोतीपुर इलेवन को 4 के मुकाबले 6 गोल से पराजित किया। दूसरा मैच लालबाग एवं पैंथर्स क्लब के मध्य में हुआ। यह मैच 3-3 गोल की बराबरी पर रहा । इस अवसर पर नगर के खेल प्रेमी जनता बडी संख्या मे उपस्थित थे ।




