राजनांदगांव – 38 छग बटालियन राष्ट्रीय कैटेड कोर व्दारा तीन दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिवर का किया शुभारंभ, 150 एन सी सी के बालक बालिकाओं ने लिया हिस्सा

38 छग बटालियन राष्ट्रीय कैटेड कोर राजनांदगांव व्दारा तीन दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिवर का शुभारंभ पेण्ड्री स्थित एक लव्य स्कूल मे किया गया इस शिविर मे लगभग 150 एन सी सी के बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया है ।
38 बटालियन एन सी सी राजनांदगांव व्दारा पेण्ड्री स्थित एक लव्य विद्यालय मे राष्ट्रीय कैडेट कोर का तीन दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जहां पर एन सी सी के 150 से अधिक बालक बालिकाओ ने हिस्सा लिया है । शिविर कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल आर के अग्रवाल ने एनसीसी के शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बी और सी सर्टिफिकेट की परीक्षा में बैठने वाले कैडेटों को प्रशिक्षित करना है. इस शिविर के दौरान राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थीयो को कोविड 19 के गाईड लाईन का पालन करते हुए मेप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और बाधा दौड़ प्रशिक्षण समेत काफी विषयों की जानकारी दी जा रही है
विओ 02 -एनसीसी का बी और सी सर्टिफिकेट कैडेटों को भविष्य में काफी सहायक सिद्ध होगा. इसके जरिए न केवल कैडेट सेना में सीधे साक्षात्कार के लिए भी पहुंच सकते हैं और बहुत सी शासकीय नौकरियों में एनसीसी के इन प्रमाण पत्रों के अतिरिक्त अंक भी प्रदान किए जाते हैं शिविर मे पहुचे एनसीसी के विद्यार्थीयो देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत गजब का उत्साह देखा गया ।यहां पहुचे राष्ट्रीय कैडेट कोरो का कहना है कि एन सी सी मे होना गर्व की बात है एनसीसी देश प्रेम सहित अनुशासन का पाठ पठाता है और एक अच्छे नागरिक बनने की बारिकिया बताता है
विओ -तीन दिनो तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर मे सैन्य विषयो का प्रशिक्षण सुबेदार मेजर मुक्तियार सिंह व्दारा दिया जा रहा है ।प्रशिक्षण शिविर मे मेजर किरण लता दामले राजूराम कोचे हिरेन्द्र ठाकूर सहित एन सीसी अधिकारीयो की उपस्थिति मे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।



