उत्तर प्रदेश
ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर को खंभे से बांधकर पीटा, मौत के बाद फेंक गए अस्पताल के सामने

शाहजहांपुर में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम जौहरी की गोदाम में बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिवम को खंभे से बांधकर डंडे से पीटा जा रहा है. बताया जा रहा है कि शिवम की हत्या के बाद उसकी लाश को सरकारी अस्पताल के बाहर फेंक दिया गया.
थाना सदर बाजार पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर व्यापारी नेता नीरज गुप्ता और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है,



