inh24उत्तर प्रदेशदेश विदेश

दीवाली की तरह सज रही अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि भूमिपूजन में पहुंचेंगे मुकेश अंबानी व गौतम अडानी भी

5 अगस्त को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि के आधारशिला कार्यक्रम में 200 मेहमानों की सूची को हरी झंडी दे दी गई है। यहां पहुंचने वाले मेहमानों को 50-50 के 4 भागों में बांटा गया है। इनमें साधु-संत, अधिकारी-नेता, विहिप-न्यास के अलावा देश के 50 गणमान्य शामिल होंगे। साथ ही देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read Also – बेवफा पत्नी 5 बच्चो को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, पति ने मांगी शासन से मदद

बता दें कि 5 अगस्त की सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुचेंगे। यहां स्थित साकेत महाविद्यालय में पी.एम. का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। इसके बाद पी.एम. सीधा राम जन्मभूमि रवाना होंगे। अयोध्या में मोदी के दो कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिसके अनुसार मोदी हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि जाएंगे। अभी तक यह तय नहीं है कि पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे या राम जन्मभूमि। भूमि पूजन कार्यक्रम के ठीक बाद 1 घंटे तक मोदी का संबोधन होगा। पूरे कार्यक्रम का लाइव टेलीकॉस्ट किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के लोग घर बैठे शिलान्यास कार्यक्रम को लाइव देख सकें।

Read Also – क्यों पहननी चाहिए कछुवे वाली अंगूठी, जानिए क्या कहता है वास्तु

इसके साथ ही अयोध्या शहर में चौराहों पर एल.ई.डी. स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। अयोध्या से फैजाबाद तक लाउडस्पीकर लगाकर मंत्रोच्चार और प्रधानमंत्री का भाषण प्रसारित किया जाएगा। इतना ही नहीं दिन में भूमि पूजन के आयोजन के बाद शाम को सरयू घाट पर दीपोत्सव का विशेष आयोजन की योजना है। पूरे शहर को दुल्हन की तरह रंग रोगन से सजाया जा रहा है. जगह-जगह राम के जीवन से जुड़ी हुई कलाकृतियां और पेंटिंग बनाई जा रही हैं. फ्लाईओवर, पार्क और तमाम महत्वपूर्ण जगहों की मरम्मत का काम किया जा रहा है, जिससे कि जब यह पूरा आयोजन हो तो इसकी भव्यता पूरे माहौल में चार चांद लगा दे.

Read Also – अब नहीं लगाना पड़ेगा ईपीएफओ के चक्कर, अब ई कोर्ट के जरिये ऐसे होगी सुनवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ रोज़ पहले अपनी यात्रा के दौरान बताया था कि इस आयोजन से पहले 3 दिन तक पूरे अयोध्या में दिवाली जैसा माहौल रहेगा. यानी 3 दिन तक लगातार लोग अपने घरों में दीपक जलाकर दिव्य दिवाली मनाएंगे, साथ ही साथ हर मंदिर-मठ में रामलला के जीवन से जुड़े हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. यही नहीं पूरी अयोध्या को चमकाने के लिए तमाम कार्य योजनाओं को भी शुरू किया गया था, जिसमें अब तेजी आ गई है।

Related Articles

Back to top button