बिजनेस

NMDC के डोनिमलाई लौह अयस्‍क खान संचालित न होने के बावजूद सुस्थिर निष्‍पादन, सीएमडी बैजेन्द्र कुमार ने जताया संतोष

एनएमडीसी ने वर्ष 2019-20 के दौरान 31.49 मिलियन टन के लौह अयस्‍क का उत्‍पादन तथा 31.51 मिलि‍यन लौह अयस्‍क की बिक्री की है जबकि पिछले वर्ष के दौरान उत्‍पादन 32.36 मिलियन टन तथा बिक्री 32.36 मिलियन टन थी। कंपनी का वर्ष 2019-20 में कुल व्‍यवसाय रूपए 11699 करोड़ रहा जबकि वर्ष 2018-19 के दौरान यह रूपए 12153 करोड़ था।

वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही वर्ष 2019-20 का वार्षिक
लौह अयस्‍क उत्‍पादन (मिलियन टन) 9.47 31.49
लौह अयस्‍क बिक्री (मिलियन टन) 8.62 31.51
कुल व्‍यवसाय (रूपए करोड़ में) 3187 11699
कर-पूर्व लाभ (रूपए करोड़ में) 1482 6122

एनएमडीसी ने वर्ष 2019-20 के दौरान 31.49 मिलियन टन के लौह अयस्‍क का उत्‍पादन तथा 31.51 मिलि‍यन लौह अयस्‍क की बिक्री की है जबकि पिछले वर्ष के दौरान उत्‍पादन 32.36 मिलियन टन तथा बिक्री 32.36 मिलियन टन थी।
कंपनी का वर्ष 2019-20 में कुल व्‍यवसाय रूपए 11699 करोड़ रहा जबकि वर्ष 2018-19 के दौरान यह रूपए 12153 करोड़ था।

वर्ष 2019-20 के दौरान एनएमडीसी का कर-पूर्व लाभ (पीबीटी) रूपए 6122 करोड़ रहा जो वर्ष 2018-19 के रूपए 7198 करोड़ के मुकाबले 15% कम है। इसी प्रकार वर्ष 2019-20 में कर-पश्‍चात लाभ (पीएटी) रूपए 3610 करोड़ रहा जो वर्ष 2018-19 के रूपए 4642 करोड़ के मुकाबले 22 % कम है।

बता दें कि एनएमडीसी का चौथी तिमाही में टर्नओवर रूपए 3187 करोड़ रहा जबकि गत वर्ष की इसी अवधि के दौरान टर्नओवर 3643 करोड़ था। एनएमडीसी ने रूपए इस तिमाही के दौरान 1482 करोड़ का कर-पूर्व लाभ (पीबीटी) एवं रूपए 351 करोड़ का कर-पश्‍चात लाभ (पीएटी) रिकार्ड किया जो गत वर्ष की इसी अवधि की चौथी तिमाही के मुकाबले क्रमश: 33 % एवं 76 % कम है।

कंपनी ने प्रत्‍यक्ष कर से संबंधित विवाद का निपटान ‘विवाद से विश्‍वास योजना’ के अधीन करने का विकल्‍प लिया एवं तदनुसार रूपए 795 करोड़ की राशि का भुगतान 2019-20 की चौथी तिमाही में किया गया , जिससे कि कर-पश्‍चात लाभ में कमी आई।

कंपनी के निष्‍पादन पर कोविड-19 का प्रभाव :
• राष्ट्र व्यापी लॉकडाउन के कारण वित्‍त वर्ष ‘20 के अंतिम कुछ दिन प्रभावित हुए।
• मार्च, 2020 के दौरान उत्‍पादन में लगभग 10 लाख टन तथा बिक्री में 5.50 लाख टन की हानि हुई।
• इसके परिणामस्‍वरूप बिक्री राजस्‍व में अनुमानित रूप से रूपए 220 करोड़ तथा कर-पूर्व लाभ में रूपए 120 करोड़ की हानि हुई।

कंपनी का चौथी तिमाही के दौरान लौह अयस्‍क उत्‍पादन 9.47 मिलियन टन है जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 11 % कम है तथा लौह अयस्‍क की बिक्री 8.62 एमटी है जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 15 % कम है।

वर्ष 2019-20 के लेखा-परीक्षित परिणामों का अनुमोदन एन. बैजेन्‍द्र कुमार, आईएएस, सीएमडी, एनएमडीसी की अध्‍यक्षता में दिनांक 16-06-2020 को सम्‍पन्‍न कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में किया गया।

कंपनी के निष्‍पादन पर टिप्‍पणी करते हुए सीएमडी कुमार ने कहा कि “यह एक कठिन तिमाही थी जिसमें सभी प्रकार की रूकावटे तथा गति‍रोध आए। मुझे प्रसन्‍नता है कि वर्ष के दौरान चुनौतियों का सामना करने के बावजूद कार्य निष्‍पादन में स्थिरता रही है। इस तिमाही के दौरान हमने कार्यबल को सशक्‍त बनाने एवं प्रौद्योगिकी का उन्‍नयन करने पर ध्‍यान केंद्रित किया तथा आने वाली तिमाहियों में हम अपने कार्य निष्‍पादन में उल्‍लेखनीय सुधार पाएंगे। “

Related Articles

Back to top button