Oyo होटल में प्रेमी ने झगड़े के बाद कर दी महिला की हत्या, पति ने दर्ज कराया मामला

नोएडा स्थित सेक्टर-63 के ओयो होटल (OYO Hotel) में महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पति की शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक महिला और आरोपी मिलने आए हुए थे। कुछ कारणों से झगड़ा हुआ फिर आरोपी ने मारपीट कर हत्या कर दी। आरोपी महिला का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
मामले में जानकारी देते हुवे पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस की तरफ से शुक्रवार की रात में मृतका के पति की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जिसे महिला का रिश्तेदार बताया जा रहा है। मृतका और आरोपी होटल में मिलने आए हुए थे।
नोएडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि किन्हीं कारणों से विवाद होने के बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। फिर उनकी हत्या कर दी गई। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मृतका के शव का नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। प्रकरण में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
31 मार्च को थाना सेक्टर 63 अंतर्गत एक होटल के कमरे में 38 वर्षीय महिला का शव मिला। महिला के पति की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। महिला का प्रेमी सोनू उसे होटल लेकर आया था। जिस लड़की से सोनू की शादी तय थी उसके फोन का मृतका द्वारा विरोध करने पर सोनू ने महिला की हत्या… pic.twitter.com/TBv1gdZY0z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




