उत्तर प्रदेश

एकतरफा प्यार में प्रेमी ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला काटकर हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव


लखनऊ में एकतरफा प्यार में प्रेमी ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला काटकर हत्या कर दी। लड़की का शव खेत पर खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है| पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया। बताया जा रहा है युवक ने खुदकुशी कर ली। हालांकि अभी तक युवक का शव पुलिस को नहीं मिला है।

Read Also – हद कर दी पार, बिना ब्लाउज के ही उर्फी जावेद आ गई सामने, शर्म से हुवे लोग पानी पानी

थाना दुबग्गा क्षेत्रान्तर्गत मौरा खेड़ा निवासी रमेश रावत की बेटी कविता की गांव के रहने वाले रोहित रावत ने शुक्रवार सुबह गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारोपी प्रेमी का एक नोट भी मिला है। युवक ने लिखा है कि ‘कविता ने शादी करने के लिए मना किया, इसीलिए मैंने मार दिया।’ नोट में लिखा कि मेरे माता-पिता मुझे माफ करना, तुम्ही ने कहा जाओ मर जाओ, आप दोनों हमेशा खुश रहो। कविता की मम्मी से कहना चाहूंगा कि मैंने तुम्हारी बेटी से मोहब्बत की तभी मैने कहा था कि कविता से मुझे शादी करनी है। अगर आपकी नजर में मोहब्बत करके शादी करना जुर्म है तो मैंने किया है। सॉरी कविता की मम्मी मैं कविता का साथ मरते दम तक नहीं छोड़ सकता। अगला जन्म हो तो सच्ची मोहब्बत न हो…

Read Also – Dove shampoo recall – शैंपू से ब्लड कैंसर का खतरा, दिग्गज एफएमसीजी कंपनी के उत्पाद में ये केमिकल

दक्षिण लखनऊ DCP राहुल राज ने बताया,”दुबग्गा में एक 17 साल की बच्ची का शव मिला। इसके गले पर चोट मिला है और एक चाकू भी मौके से मिला है। प्रथम दृष्टया में प्रेम प्रसंग का प्रकरण सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मामले में आवश्यक विधि की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि कविता शुक्रवार सुबह करीब छह बजे खेत की तरफ गई थी। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान कविता का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला। लाश पूरी तरह खून से लथपथ थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Read Also – इस महीला ने 8 मर्दों से पैदा कर दिए 11 बच्चे, वजह जान हंसने लगे लोग, 19 और बच्चे पैदा करना चाहती हैं महीला

घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ ( दक्षिण) DCP, ADCP और ACP पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस को घटनास्थल पर ही प्रेमी का लिखा हुआ लेटर मिला। इसमें हत्या के बाद सुसाइड करने की बात लिखी थी।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद आरोपी रोहित की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच दोपहर को सूचना मिली कि रोहित ने खुदकुशी कर ली। पुलिस व ग्रामीणों ने आसपास के बाग व अन्य झाड़ियों में दो घंटे तक तलाश की, लेकिन न तो रोहित मिला और न ही उसका शव।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button