दो कारों के बिच भीषण टक्कर, एक कार में लगी आग, 4 की मौत |

मथुरा जिले के सूरीर थाना क्षेत्र में शुक्रवार/शनिवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है| मिली जानकारी के मुताबिक 2 कारों की आपस में टक्कर के बाद एक कार में भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक महिला ,एक बच्चा और दो पुरुष है।
सूरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर शुक्रवार/शनिवार रात हुआ| मथुरा पुलिस ने बताया,” यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर 2 कारों के आपस में टकरा जाने से 4 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मथुरा जिला अस्पताल ले जाया गया।
मथुरा के सूरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर 2 कारों के आपस में टकरा जाने से 4 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मथुरा जिला अस्पताल ले जाया गया है: मथुरा पुलिस, UP https://t.co/LJUfLDlpog pic.twitter.com/1Cf4E487Bi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





