भीषण सड़क हादसा– दो वाहनों की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 घायल

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मोतीपुर इलाके में एक टेम्पो ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक हो गई है। हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों से मिली हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में सड़क दुर्घटना से हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/unBe4ShRqT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





