उत्तर प्रदेश

मौत की टॉफ़ी, घर के दरवाजे पर पड़ी टॉफ़ी खाकर गयी चार बच्चों की जान, इलाके में शोक – cgtop36.com


उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां चार बच्चों की टॉफी खाने से मौत हो गई। टॉफी में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका है। घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। लोग अपने बच्‍चों की सुरक्षा को लेकर बेहद डर गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस टॉफी को खाकर बच्‍चे बीमार पड़े और फिर उनकी जान चली गई, वह उनके घर के बाहर रखी थी। ऐसे में वारदात के पीछे किसी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि चार बच्‍चों ने टॉफी खाई थी, जिसके कुछ देर बाद वे बीमार पड़ गए। बाद में उनकी हालत बिगड़ती गई। उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वारदात के पीछे किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस मामले में शिकायत देने वाले अभिभावकों ने यह भी बताया कि कि दो साल पहले उनके रिश्‍तेदारों के साथ भी इस तरह की वारदात हो चुकी है। उन्‍होंने इस मामले में जांच का भरोसा दिलाया।

वहीं एसपी कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने बताया कि सुगिया देवी के घर के दरवाजे पर गिरे टॉफी को खाने के बाद 4 बच्चों की मौत हो गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। टॉफी के साथ पैसा गिरा था। इसके तंत्र मंत्र से जुड़े होने के सवाल पर कहा कि इस पहलू पर भी जांच की जा रही है. दोषी किसी कीमत पर बख्शे नही जाएंगे।



Related Articles

Back to top button