खेत में निर्वस्त्र मिली महिला, गैंगरेप की आशंका, मूंग तोड़ने गई थी महिला

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला खेतों में निर्वस्त्र पड़ी मिली। महिला अपने घर से खेतों में मूंग तोड़ने के लिए गई थी और देर शाम तक घर नहीं लौटी। जब महिला घर नहीं लौटी तो लोगों ने उसके पति को सूचना दी। जिसके बाद उसका पति घर पहुंचा और महिला को खोजन शुरू किया।
महिला के पति ने उसे अपने खेतों में ढूंढ़ा और आसपास के खेतों में देखा। लेकिन महिला वहां भी नहीं मिली। काफी देर ढूंढ़ने के बाद जब वह अपने चाचा के खेत में पहुंचा तो वहां महिला बेहोश पड़ी हुई थी। महिला के कपड़े बिखरे हुए थे और वह अर्द्धनग्न हालत में थी। जिसके बाद परिवार जनों ने गैंगरेप की आशंका जताई है।
महिला का इलाज जारी, बनाई गई स्लाइड
महिला के साथ गैंगरेप की सूचना मिलने पर क्षेत्रिय थाना और सीओ गभाना सुमन कनौजिया तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
महिला बेहोशी की हालत में थी और उसे देर रात तक होश नहीं आया है। वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को रेप का नहीं मान रही है। लेकिन परिजनों के आरोप और उनकी तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की स्लाइड बनवाई गर्इ है। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना लोधा पर देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला खेत में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने गले में चोट की पुष्टि की है। महिला लोधा स्थित अपने गाँव में पति और बच्चों के साथ रहती थी। परिजनों ने महिला… pic.twitter.com/d54W6lWhlg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



