उत्तर प्रदेश

महिला ग्राम प्रधान को पटक पटक कर पीटा, सोशल मिडिया में वीडियो वायरल


फेफना के अराजीमाफी गांव की महिला प्रधान की पिटाई कर दी गई। इस मामले में फेफना थाने में प्रधान के पूर्व प्रतनिधि की पत्नी व बेटों पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इसमें महिला समेत दो आरोपितों का गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। प्रधान कलावती देवी का आरोप है कि बुधवार को जयनारायण सिंह के परिवार के लोग घर की दीवार तोड़ रहे थे। वे लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से पिटाई की।

इस मारपीट में महिला प्रधान घायल हो गईं। वह किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचीं। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने रचना सिंह, बिट्टू सिंह, अखिलेश सिंह व रत्नेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसमें तीन आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए जबकि रत्नेश फरार है। थानाध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने कहा कि देर शाम आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक की तलाश की जा रही है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button