मेरी 170वीं फिल्म सामाजिक संदेश देने के साथ काफी मनोरंजक होगी: रजनीकांत |

चेन्नई, 03 अक्टूबर सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही अपनी 170वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जो एक सामाजिक संदेश देने के साथ ही काफी मनोरंजक होगी. फिलहाल इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है. इसके निर्माण की घोषणा मार्च में की गई थी, जिसे लाइका प्रोडक्शंस बना रही है। इसका निर्देशन टी. जे. ज्ञानवेल करेंगे, जिनकी फिल्म ‘जय भीम’ बहुचर्चित रही थी. रजनीकांत(72) ने तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होने से पहले हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा,”मैं अपनी 170वीं फिल्म निर्देशक ज्ञानवेल और लाइका के साथ कर रहा हूं,
जो काफी मनोरंजक होने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देगी.” रजनीकांत ने कहा,”मैं फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहा हूं और फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है.” अनिरुद्ध रविचंदर इस तमिल फिल्म का संगीत तैयार करेंगे और इसके निर्माता सुबाष्करण हैं.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




