बुजुर्ग विधवा महिला के घर नही था बिजली कनेक्शन, महिला आइपीएस ने लगवाया भुगतान कर बिजली

बुलंदशहर की महिला आईपीएस ने एक विधवा महिला की झोपड़ी में खुद बिजली विभाग के अफसरों को बुलाते हुए बिजली कनेक्शन लगावाया है। आईपीएस के काम की समाज के सभी वर्गों ने जमकर सराहना की है।
बुजुर्ग विधवा महिला के घर पर काफी समय से बिजली कनेक्शन नहीं था। उसके पास कनेक्शन के लिए रुपए नहीं थे। आईपीएस की पहल से बेबस बुजुर्ग विधवा महिला के चेहरे पर मुस्कान आई है।
Noorjahan said- “There is no electricity in the house
What was it then, @ipsanukriti14 Sahiba got the electricity connection done with her own money,also got a fan installed
And the house which was dark for years became bright because of IPS Anukreethy Sharma ji
Salute to ma’am pic.twitter.com/Diyd2YNdFH— ishfaqmalik 🇮🇳 (@therealishfaq) June 26, 2023
बुलंदशहर की महिला आईपीएस अनुकृति शर्मा ने मंगलवार को अगौता थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी निवासी विधवा महिला नूरजहां के घर में मंगलवार को बिजली विभाग के अफसरों को बुलाकर बिजली का कनेक्शन लगाया है। महिला आईपीएस के अनुसार विधवा बुजुर्ग महिला के पास कनेक्शन लगाने के रुपए नहीं थे तथा शाम होते ही उसकी झोपड़ी में अंधेरा हो जाता था।
Swades moment of my life 🌸😊 Getting electricity connection to Noorjahan aunty’s house literally felt lyk bringing light into her life. The smile on her face ws immensely satisfying.Thank u SHO Jitendra ji & the entire team 4 all da support 😊#uppcares @Uppolice @bulandshahrpol pic.twitter.com/3crLAeh1xv
— Anukriti Sharma, IPS 🇮🇳 (@ipsanukriti14) June 26, 2023
एसपी ने बुजुर्ग की बिजली कनेक्शन का खुद से ही भुगतान किया है। महिला आईपीएस के अनुसार रुपयों की तंगी के चलते विधवा महिला कनेक्शन नहीं लगा पा रही थी। महिला आईपीएस के कार्य को समाज के सभी वर्गों ने जमकर सराहा है। आईपीएस अनुकृति शर्मा की पहल से अंधेरे घर में अब रोशनी रहेगी तथा बेबस बुजुर्ग विधवा महिला के लबों की मुस्कुराहट आ गई है।




