उत्तर प्रदेशक्राइमदेश विदेश

मां के इलाज के नाम पर एक साल तक महिला से दुष्कर्म करता रहा तांत्रिक, जेवर और पैसे भी ठगे

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक चौकाने वाला मामले सामने आया है। यहां एक मौलवी ने मां के इलाज के बहाने महिला से एक साल तक दुष्कर्म किया है। महिला का आरोप है कि तांत्रिक धमकी देकर उसे जंगल में ले जाता था। आरोप है कि तांत्रिक ने घर में मौजूद 90 हजार रुपए और जेवर भी ठग लिए। महिला ने पुलिस थाने के दरोगा पर रसूखदार मुन्ना मौलवी से समझौता करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके इलाके में तांत्रिक मुन्ना मौलवी तंत्र क्रिया से लोगों का इलाज और गड़ा धन दिलाने का दावा करता है। उसकी मां काफी दिनों से बीमार चल रही थी जब डॉक्टर के पास से फायदा नहीं हुआ तो तंत्र विद्या से इलाज करने के लिए वह मुन्ना मौलवी के पास पहुंची तो मुन्ना मौलवी उसकी मां और उसको बहाने से जंगल में ले गया। जंगल में ले जाने के बाद मां से कभी लौंग कम होने तो कभी किसी दूर नल का पानी लाने का बहाना बनाकर दूर भेज देता।

आरोप है कि उस दौरान तांत्रिक ने महिला के साथ जबरदस्ती रेप किया और धमकी दी कि अगर इस बात की पुलिस से शिकायत की तो तंत्र विद्या से तुम्हारी मां को जान से मार दूंगा। इसके बाद लगातार मुन्ना मौलवी बहाने से पीड़ित महिला और उसकी मां को जंगल में ले जाता था। पिछले 1 साल तक लगातार उसके साथ रेप कर रहे मुन्ना मौलवी ने इस दौरान उसके घर में रखे जेवर और 90 हजार रुपये भी ठग लिए।

Related Articles

Back to top button