छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – डीजीपी की कवायद तोड़ रही दम, यहां खुलेआम खिलाया जा रहा है सट्टा देखिए वीडियो…

छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी की जुआ, सट्टा और गांजा तस्करी के आरोपियों पर शिकंजा कसने की कवायद मुंगेली जिले के लोरमी थाना में दम तोड़ती नजर आ रही है।
READ ALSO – लॉकडाउन में रायपुर की सड़कें हुई वीरान, बेवजह निकले तो होगी FIR, पुलिस की चाक चौबंद मुस्तैदी
मिली जानकारी के अनुसार लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़खाम्ही में एक युवक के सरकारी रेस्टहाउस से लगे दीवार में खड़े होकर खुलेआम रोजाना लाखों रुपए के सट्टे का पट्टी लिया जा रहा है. यह पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया है. मामले में लोरमी थाना प्रभारी आलोक सुबोध ने उक्त व्यक्ति के बारे में पता लगाकर जल्द की कार्रवाई करने की बात कही है.



