उत्तर प्रदेश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, राम मंदिर के निर्माण कार्य का लिया जायजा |


Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath In Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और फिर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंच कर निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद थे. इससे पहले सीएम योगी ने अयोध्या में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की. वहीं, इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि इस महीने में अयोध्या हवाईअड्डा पूरी तरह से तैयार हो जाए और अगले डेढ़ माह में देश में करीब आठ एयरपोर्ट हम लोग तैयार कर रहे हैं.

देखें वीडियो-

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button