छत्तीसगढ़

CGNews- तीन साल के बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला बच्ची गम्भीर रूप से घायल , इलाके में फैला दहशत वन विभाग ने किया हाई अलर्ट


रिपोर्टर- गिरिश गुप्ता

गरियाबंद:- जिले के छुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां तेंदुए ने 3 साल के बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया है, तेंदुए के हमले से बच्ची गंभीर रूप से घायल है। घटना छुरा वन परिक्षेत्र के ग्राम रक्सी, नवाडीह की है। तेंदुआ के हमले से इलाके में भय का माहौल है।
बताया जा रहा है कि खेत मे धान कटाई के काम चल रहा था इसी दरमियान तेंदुआ ने 3 साल की बच्ची अनिशा ध्रुव पिता झिरनराम ध्रुव पर हमला कर दिया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक इलाज के लिए छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां से उचित इलाज के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग ने इलाके में हाई अलर्ट जारी किया है।



Related Articles

Back to top button