लाइफस्टाइल
विटामिन B12 स्वस्थ शरीर के लिए महत्व्पूर्ण हैं, जानिए विटामिन बी12 की कमी दूर होने वाले फूड्स

Vitamin B12 Food Sources: बॉडी हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों और विटामिंस की जरूरत होती है. किसी भी विटामिंस की कमी से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. विटामिन बी12 भी सेहत के लिए बेहद जरूरी है. शरीर के अंदरूनी फंक्शन के लिए विटामिन बी12 का होना बेहद जरूरी होता है. विटामिन बी 12 शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण विटामिन है. इसकी कमी होने पर नसों तक RBC कम पहुंचेगा, जिससे नसें कमजोर होने लगती हैं. इसकी कमी से शरीर अंदर से खोखला हो जाता है.
विटामिन बी12 की कमी से थकान और कमजोरी लगने लगती है. इससे नसों में सुन्नपन और झुनझुनी रहती है. आइए आज हम आपको विटामिन बी12 की कमी दूर होने वाले फूड्स बताते हैं.
- अंडा: मेडिकलन्यूजटुडे में छपी एक खबर के मुताबिक, अंडा B12 का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसमें प्रोटीन भी मौजूद होता है. इसके सेवन से सेहत को और कई फायदे होते हैं. इसके सेवन से विटामिन बी12 की कमी दूर होती है.
- मछली: अगर आप मांसाहारी हैं तो मछली आपके लिए विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत हो सकता है. टूना, साल्मन जैसी मछलियों में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. विटामिन B12 की कमी से जूझ रहे लोग मछली का सेवन कर सकते हैं.
- दूध: दूध में प्रोटीन, कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें विटामिन बी12 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इसमें जिंक, विटामिन ए, पोटैशियम भी मौजूद होता है, जो शरीर को सेहतमंद रखता है.
- टोफू: टोफू, विटामिन बी12 का एक अच्छा स्रोत है. इसके सेवन से शरीर को प्रोटीन समेत कई अन्य पोषक तत्व मिलते हैं. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
- फल और सब्जियां: ताजे फल और हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से विटामिन बी 12 की प्राप्ति होती है. विटामिन बी 12 के लिए चुकंदर, मशरूम आदि सब्जियों का सेवन करना चाहिए.




