उत्तर प्रदेश

9 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का मामला, शौच गई बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को फांसी देने की उठी मांग


आगरा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 9 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का मामले सामने आया है. आरोपी युवक की गिरफ्तारी और फांसी की मांग को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार की दोपहर आगरा कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की. मौके पर पहुंचे डीसीपी सिटी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी युवक के पास से पर्याप्त सबूत मिले हैं. पुलिस आरोपी युवक पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

शाहगंज थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास 13 मार्च की सुबह शौच करने गई एक 9 वर्षीय बच्ची को एक युवक झांडियों में खींच ले गया था. आरोपी ने मासूम बच्ची का मुंह दबाकर दुष्कर्म कर फरार हो गया था. इसके साथ ही आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने का भी प्रयास किया था. जिससे बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आ गई थी. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को मांग को लेकर स्थानीय लोग आगरा कलेक्ट्रेट पहुंचे. यहां महिलाओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबीजी. समाजसेवी सावित्री चाहर ने कहा कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मौके से जो सबूत मिले थे. उसके आधार पर आरोपी युवक से पूछताछ की गई. इसके साथ ही अन्य सबूत भी मिले हैं. इस मामले में आरोपी युवक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button