उत्तर प्रदेश

भैंस के गोबर में दबकर बच्चे की हुई मौत, पालने में खेलते-खेलते निकल गए प्राण


UP News:  उत्तर प्रदेश के महोबा से एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है जहां, पलना (बेड) में लेटे मासूम बच्चे पर भैंस ने गोबर कर दिया. जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई. गोबर की वजह से बच्चे का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई. 6 साल के बच्चे की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है. घटना कोतवाली कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के सतारी गांव की है.

मृतक के पिता मुकेश यादव ने बताया कि उसकी पत्नी पशुओं को चारा-भूंसा डाल रही थी. तभी छह माह का आयुष रोने लगा, जिस पर मां ने बच्चे को झूले पर लिटा दिया और झूला मावेशियों के पास करके अपने काम में व्यस्त हो गई. तभी वहां बंधी एक भैंस ने झूले पर गोबर कर दिया. मासूम गोबर के नीचे पूरी तरह से दब चुका था, जिसके चलते मासूम की दम घुटने से मौत हो गई.

यह दिल दहला देने वाली घटना जनपद के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि शाम के समय पालने में लेटे मासूम के मुंह पर पास में ही भैंस बंधी थी. भैंस ने गोबर कर दिया जिसके बाद बच्चे का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई. बच्चे के माता-पिता अपने 6 महीने के बच्चे के साथ खेत में काम करने के लिए गए थे. मुकेश यादव की पत्नी निकिता ने अपने 6 माह के मासूम को पालने में लिटा दिया और खेती के कार्य में लग गई. तभी यह घटना हुई.

बच्ची की मां को यह मालूम ही नहीं चला की बच्चे के पास ही भैंस बंधी हुई थी. न ही मां को भनक थी भैंस ही बच्चे की मौत का कारण बनेगी. पास में बंधी भैंस ने पालने पर गोबर कर दिया. जिसके कारण मासूम मुंह से सांस नहीं ले सका और उसकी दम घुटने से मौत हो गई.

परिवार में कोहराम

जब परिजनों ने बच्चे को देखा वह गंभीर हालत में था. बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. इस अजीब तरह की घटना से मौत होने के बाद सभी लोग सन्न रह गए. वहीं, डॉ ने भी इस बात की पुष्टि की कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button