मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई BJP-RSS की नफरत भरी राजनीति का परिणाम, वैश्विक छवि हो रही धूमिल-“मल्लिकार्जुन खड़गे”

Muzaffarnagar school case: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में भेदभाव के आधार पर एक क्लास टीचर द्वारा अन्य बच्चों से एक छात्र की पिटाई कराने की घटना की निंदा करते हुए इसे BJP-RSS की नफरत भरी राजनीति का परेशान करने वाला परिणाम बताया।
Muzaffarnagar school case: उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं देश की वैश्विक छवि को खराब करती हैं और संविधान के खिलाफ हैं।एक्स, पूर्व ट्विटर पर खड़गे ने कहा, ”यूपी के एक स्कूल में जिस तरह धार्मिक भेदभाव के आधार पर एक शिक्षिका ने एक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवाया, वह बीजेपी-आरएसएस की नफरत भरी राजनीति का परेशान करने वाला नतीजा है। ऐसी घटनाएं हमारी वैश्विक छवि को धूमिल करती हैं। ये संविधान के खिलाफ है।”
READ MORE- CG News – जंगल में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक की टीम
Muzaffarnagar school case: उन्होंने कहा, ”सत्ताधारी दल की विभाजनकारी सोच का जहर समाज में इस कदर फैल चुका है कि एक ओर शिक्षा अध्यापिका तृप्ता त्यागी बचपन से ही धार्मिक नफरत का पाठ पढ़ा रही हैं तो दूसरी ओर सुरक्षा देने वाले आरपीएफ जवान चेतन कुमार धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या कर रहा है। जान लेने पर उतारू हो जाते है।”
यूपी के एक स्कूल में जिस तरह एक अध्यापिका ने धार्मिक भेदभाव कर एक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवाया है, वो BJP-RSS की नफ़रत भरी राजनीति का विचलित कर देने वाला परिणाम है।
ऐसी घटनाएँ हमारी वैश्विक छवि पर कालिख पोत देती हैं। ये संविधान के ख़िलाफ़ है।
समाज में सत्ताधारी पार्टी की…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 26, 2023
Muzaffarnagar school case: राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरता और हिंसा देश के विरुद्ध है। दोषियों को छोड़ना देश के खिलाफ अपराध है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इस मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और सजा दी जानी चाहिए, ताकि कोई और इस तरह का जहर मिलाने से पहले सौ बार सोचे।”
READ MORE- CG News: बैंक में बंधक जमीन को बेचने के नाम पर कारोबारियों से लाखों की ठगी…
Muzaffarnagar school case: उनकी टिप्पणी एक वायरल वीडियो के बाद आई है जिसमें मुजफ्फरनगर में एक स्कूल शिक्षिका हिंदू छात्रों से क्लास के अंदर एक अल्पसंख्यक बच्चे को थप्पड़ मारने के लिए कह रही है।
Muzaffarnagar school case: पुलिस ने वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बाद में, बच्चे के पिता ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्होंने मामले में समझौता कर लिया है और कोई मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं।




