
धमतरी. शादी का बात कह कर एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सिहावा पुलिस ने बताया कि बेलरगांव चांदीपारा निवासी देवेंद्र टंडन ने एक नाबालिग बालिका को अपने प्रेम जाल में फंसा कर। इसने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण करता था । मना करने पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। यही नहीं पीड़िता की मोबाइल को भी पटक कर तोड़ दिया।
नाबालिग बालिका ने पुलिस थाने में जाकर उक्त युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद सिहावा थाना प्रभारी मनोहर मंडावी ने थाना स्तर पर एक टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए उसके ठिकाने पर दबिश दी, लेकिन वह युवक फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस में उसे ढूंढने के लिए आसपास के क्षेत्रों में मुखबीर का जाल फैला दिया था।
Read also – छत्तीसगढ़: जल संरक्षण की जानकारी के साथ मिलेगा मनोरंजन और सैरसपाटे के लिए भव्य पार्क -डॉ शिवकुमार डहरिया
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देवेंद्र टंडन को उसके घर के पास देखा गया है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया और पूछताछ की जिस पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। साक्ष्य के आधार पर आरोपी देवेंद्र कुमार टंडन पिता स्वर्गीय जगन लाल टंडन उम्र 21 वर्ष बेलरगांव निवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस कार्रवाई में सिहावा थाना प्रभारी मनोहर मंडावी, सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम बंजारे, आरक्षक अजय नेताम, वीरेंद्र ध्रुव एवं महिला आरक्षक आरती का सहयोग रहा।



