inh24छत्तीसगढ़

पदोन्नति मे आरक्षण सहित विभिन्न मांगो को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग ने किया जंगी प्रदर्शन, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार– अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के पदोन्नति मे आरक्षण बहाली ,पिंगुआ कमेटी के रिपोर्ट वर्तमान विधानसभा में पारित कराने,बैकलाक पदो की भर्ती ,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की भर्ती में आरक्षण का पालन करने सहित बस्तर में आदिवासी आदिवासियो के नरसंहार बंद करने,बलौदा बाजार जिले के सिमेण्ट संयंत्र द्वारा आदिवासियो के अधिग्रहीत जमीन का मुआवजे व परिवार के सदस्यों नौकरी सहित विभिन्न मांगो को लेकर बलौदा बाजार मे  एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया गया।

सर्व आदिवासी समाज ,सतनामी समाज एवं अधिकारी कर्मचारियों के संयुक्त तत्वावधान मेंआयोजित कार्यक्रम को पूर्व सांसद पी.आर.खुंटे,एड.राजकुमार पात्रे,सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र ध्रुवंशी,प्रगतिशील छग सतनामी समाज जिला अध्यक्ष नरेन्द्र बंजारे,सर्व आदिवासी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव,एससी/एसटी संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन राय,मावली महासभा से कुंजाम ,यादराम हिरवानी,जनजाति कर्मचारी सेवक संग के जिला अध्यक्ष श्रीराम ध्रुव,व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गिलहरे,लिपिक संघ से बी एल दीवाकर,कर्मचारी संघ से डाॕ.एस.एल.ध्रुव,टेकराम मिरी,भारद्वाज,सहित प्रमुख लोगो ने राज्य सरकार को आडे हाथो लेते हुए अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के संवैधानिक अधिकार की अवहेलना करने का आरोप लगाया तथा अनुसूचित जाति का 12से 13%आरक्षण लागू करने एवं पदोन्नति मे आरक्षण बहाल नही करने पर 26 जुलाई को विधानसभा घेराव का चेतावनी दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रगतिशील छग सतनामी समाज संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बंजारे ने किया तथा आभार प्रदर्शन महंत नैनदास समिति के अध्यक्ष भागलाल कोशले ने किया।

सभा के बाद गार्डन चौक से कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन सौंपने रैली निकाली गयी जिसमें हजारों की संख्या में कर्मचारी अधिकार एवं समाज प्रमुख गण उपस्थित रहे|अपने मांगो के समर्थन मे जिला कलेक्टर बलौदा बाजार के माध्यम से राज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञ सौंपा गया|

Related Articles

Back to top button