हरे निशान के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, पहली बार 20070 पर बंद… |

Share Market: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार शाम को हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 245.86 अंक उछलकर 67,466.99 और एनएसई निफ्टी 76.80 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 20,070 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले शेयर बाजार सुबह गिरावट के साथ खुले थे।
Share Market: दुनियाभर के शेयर बाजारों की तरह ही अमेरिका के महंगाई दर के एलान के इंतजार में भारत में भी निवेशकों ने अपने हाथ मजबूत कर लिए। आज सेंसेक्स में खुलने के बाद 157 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं, निफ्टी करीब 26 अंकों की गिरावट के साथ खुला था।
read more- CG News – सांप काटने से आदिवासी युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
Share Market: इससे पहले निफ्टी ने सोमवार को कारोबार के दौरान पहली बार 20,000 अंक का आंकड़ा पार किया और 20,008.15 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। हालांकि, 50 शेयरों का इंडेक्स 19996.35 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी का पिछला सर्वकालिक उच्च स्तर 19,991.85 था, जहां इस साल 20 जुलाई को इंडेक्स पहुंचा था।
Share Market: इस प्रकार यह 36 सत्रों के बाद निफ्टी एक बार फिर नई ऊंचाई पर पहुंचा था। सेंसेक्स इस साल 20 जुलाई को 67619.17 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था।


