Under 19 World cup INDVSPAK – भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल आज, जानिए समीकरण
क्रिकेट के चाहने वाले इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। क्रिकेट के चाहने वाले इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच भी कहा जा रहा है।
आपको बता दें कि दोनों ही टीमें सेमीफाइनल तक अजेय रही हैं। भारत ने क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी।
गौरतलब है कि आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 को आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 2011 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। उस समय भी भारत ने क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान से था।
इस बार भी क्वॉर्टर फाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है और सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान से है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में 4 फरवरी (मंगलवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है।
पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका के पॉचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क मैदान पर खेला जाना है।
पहला सेमीफाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा।
भारत vs पाकिस्तान मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 3 चैनल पर होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (hotstar.com) पर देख सकेंगे।




