अरे वाह – शिशु मुद्रा योजना में आसानी से मिल रहा लोन और छूट भी, जानिए कहां और कैसे मिल सकता है आपको
लोन में दी गई इस छूट का फायदा देश में एक या दो नहीं बल्कि 9 करोड 37 लाख लोगों को मिलेगा
मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए है। मुद्रा योजना के तहत लोन पर ब्याज दर में 2 प्रतिशत तक की छूट भी शामिल है। सरकार द्वारा लोन में दी गई इस छूट का फायदा देश में एक या दो नहीं बल्कि 9 करोड 37 लाख लोगों को मिलेगा। अगर आप भी इस सरकार द्वारा मुद्रा योजना के शिशु योजना के तहत लोन लेना या दूसरे लाभ लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आप को कुछ इस तरह से लोन के लिए एप्लाई करना होगा।
अगर आप भी अपना कोई छोटा मोटा काम शुरू करना चाहते हैं तो शिशु मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर अपना काम शुरू कर सकते हैं। सरकार इसी लोन पर आप को 2 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। इस योजना के तहत आप अपना छोटा मोटा काम शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
इस लोन को मुख्य रूप से दुकान खोलने, रेहडी पटरी या कोई अन्य छोटा काम शुरू करने के लिए ले सकते हैं। यह लोन वाणिज्यिक बैंकों से लेकर स्मॉल फाइनेंस बैंक, एमएफआईऔर एनबीएफसी द्वारा दिया जाता है। इस योजना में बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है। इसमें कोई भी शख्स इन संस्थानों में जाकर लोन के विषय में जानकारी लेने के साथ ही एप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही सरकार के https://www.udyamimitra.in ऑनलाइन पॉर्टल पर जाकर भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इस योजना के तहत 9 से 12 प्रतिशत तक का ब्याज लगता है। जिसमें सरकार ने अब 2 प्रतिशत तक की छूट दे दी है। मुद्रा योजना के तहत लोन लेने वाले शख्स को ब्याज में यह छूट 1 जून 2020 से 31 मई 2021 तक मिल सकेगी। इसके लिए इस वर्ष में 1540 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।




