inh24छत्तीसगढ़

जशपुर बिग ब्रेकिंग – दिव्यांग बच्चियों को कपड़े फाड़कर दौड़ाया, रेप और छेड़छाड़ की घटना से मचा हड़कंप

बिग ब्रेकिंग जशपुर – डीएमएफ मद से संचालित समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में दिव्यांग बच्चियों के साथ यौन प्रताड़ना का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग दिव्यांग छात्राओं से आधी रात दो कर्मचारियों ने छेड़छाड़ किया है। इतना ही नहीं दरिंदों ने मासूम दिव्यांग छात्राओं के कपड़े फाड़कर भी परिसर में दौड़ाया है।

आपको बता दें कि जशपुर जिला मुख्यालय में समर्थ दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र संचालित है। पूरे मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डे ले रही दिव्यांग बच्चियों से बयान ले रही है बताया जा रहा है कि जाँच में बच्चियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। गौरतलब है किराजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा खनिज न्यास निधि से संचालित है दिव्यांग केंद्र।

Related Articles

Back to top button