खेल जगत

Sports: हरभजन सिंह के ट्विट पर गौतम गंभीर ने कहा ये…

हरभजन सिंह ने न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि,’यह गोल्ड मेडल की जीत 2011 क्रिकेट विश्व कप जीत से भी बड़ी है। इसका जश्न 2011 विश्व कप की तुलना में 50 गुना अधिक मनाना चाहिए।

’गौतम गंभीर ने ऐसा किसी नाराजगी में नहीं बल्कि मजाकिया अंदाज में लिखा। दरअसल जब भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीता था उस दिन गौतम गंभीर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि,’1983, 2007 और 2011 को भूल जाइए। हॉकी का ये मेडल किसी भी वर्ल्ड कप से बड़ा है।

’हरभजन सिंह के बयान पर गंभीर ने किया ट्वीट

ये ट्वीट करने के बाद गौतम गंभीर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। कई लोगों ने गंभीर के इस ट्वीट पर नाराजगी व्यक्त की थी। इसी को लेकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में हरभजन सिंह का वीडियो शेयर करते हुए हंसने वाली स्माइली के साथ लिखा, ‘ये सच है हरभजन लेकिन, आपको ये नहीं बोलना चाहिए…आपको ये नहीं बोलना चाहिए था…आपको ये कभी नहीं बोलना चाहिए।

’गौरतलब है शनिवार को नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए भारत को इस ओलंपिक का पहला और कुल 10वां गोल्ड दिलाया था। वहीं उन्होंने भारत को पहली बार ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भी मेडल दिलाया। इसी के साथ भारत ने 7 मेडल के साथ टोक्यो ओलंपिक में अपना सफर खत्म किया और लंदन ओलंपिक को पीछे छोड़ते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button