खेल जगत

MIVSCSK – मुम्बई ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में हराया, ऐसा रहा मैच का हाल

Ipl 2021 के जबरदस्त मुकाबले में मुम्बई ने 218 रन बनाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हार के लिए बाध्य कर दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली और अंबाती रायुडू के अर्धशतकों की मदद से 4 विकेट पर 218 रन बनाए, जो उसका मुंबई के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। जवाब में मुंबई ने पोलार्ड की विध्वंसक पारी के दम पर आखिरी गेंद पर 219 रन बनाकर 4 विकेट से आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की।

आपको बता दें कि आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। पोलार्ड ने लुंगी एंगिडी की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बनाया, जबकि दूसरी और तीसरी गेंद पर दो चौके जड़ दिए। चौथी गेंद पर एक बार फिर डॉट रही तो फैंस की धड़कने बढ़ गईं।

मैच में इसके बाद दो गेंदों में रन चाहिए थे। अब भी मैच फिफ्टी-फिफ्टी था, क्योंकि पोलार्ड मैदान पर थे। पोलार्ड ने 5वीं गेंद को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर 6 उड़ाया तो मुंबई टीम के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे, जिसे पोलार्ड ने लॉन्ग लेग पर खेलकर बना लिए।

फाफ डु प्लेसिस (50) और मोईन अली (58) की शतकीय साझेदारी के बाद अंबाती रायुडू की नाबाद 72 रन की आतिशी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। रायुडू ने महज 20 गेंद में अपना 20वां अर्धशतक पूरा करने के बाद 27 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और सात छक्के जड़े। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए जडेजा के साथ 102 रन अटूट साझेदारी की जिसमें जड़ेजा का योगदान 22 गेंद में सिर्फ 22 रन का था।

Related Articles

Back to top button