inh24खेल जगत

IND vs ENG 2nd Test – लंच ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 116/7, जीत से तीन विकेट दूर भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया दूसरी पारी में 286 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली इनिंग में 329 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड महज 134 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। चार मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है।

लंच ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 116/7। भारत जीत से तीन विकेट दूर। 48.3 ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर बेन फोक्स ने थमाया अक्षर पटेल को आसान सा कैच। भारत अब जीत से महज तीन विकेट दूर है। 46.2 ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने छोड़ा जो रूट का कैच। 47 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 116/6। भारत को मैच को जीतने के लिए चार विकेट की दरकार है। 43.4 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर ओली पोप ने दिया ईशांत शर्मा को कैच। इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। 44 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 111/6, रूट 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। नए बल्लेबाज बेन फोक्स आए हैं।

Related Articles

Back to top button