खेल जगत

वनडे सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड, भारत को कीवी टीम ने 7 विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज आज खत्म हो गई है जहां टीम इंडिया को करारी शिकस्त मिली है, सीरीज के तीसरे वनडे मैच में भी भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर सकी, और न्यूजीलैंड ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. और इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को 3 मैच की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया .

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 296 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड टीम के सामने जीत के लिए 297 रन का टारगेट सेट किया था। बता दें कि मैच में लोकेश राहुल ने शानदार शतक जड़ा था, लोकेश राहुल ने 112 रन की पारी खेली थी, श्रेयस अय्यर ने 62 और पृथ्वी शॉ ने 40 रन बनाए थे।

297 रन के टारगेट को न्यूजीलैंड टीम ने 47.1 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया, और सीरीज के तीसरे वनडे मैच में भी धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया को क्लीन स्वीप कर दिया। न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया, इसी के साथ कीवी टीम ने भारत के खिलाफ तीन वनडे मैच या उससे अधिक मैच की वनडे सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड भी बना लिया।

इस धमाकेदार जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने 5 मैच की टी-20 सीरीज में मिली करारी हार का बदला भी ले लिया, टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने कीवी टीम को क्लीन स्वीप किया और वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को क्लीन स्वीप कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button